दवा के आयात पर शुल्क 250 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है ट्रंप

नई दिल्ली। दवा के आयात पर शुल्क 250 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आयातित दवाओं पर आगामी शुल्क अंतत: 250 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। यह दवा निर्माण को वापस अमेरिका लाने के उनके प्रयासों का एक हिस्सा है। ट्रंप ने अगले एक या दो हफ़्ते में विदेशी सेमीकंडक्टर और चिप्स पर शुल्क लगाने की योजना का भी खुलासा किया।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति दवा उद्योग पर भारी जुर्माना लगाने की धमकी दे रहे हैं ताकि विनिर्माण को वापस अपने देश में लाया जा सके। उन्होंने हाल ही में यह भी मांग की है कि प्रमुख दवा आपूर्तिकर्ता लागत में उल्लेखनीय कटौती करें अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये नए शुल्क खतरे भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त व्यापारिक रुख के बाद आए हैं। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे के भीतर नई दिल्ली पर शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि करेंग। पहले घोषित 25 प्रतिशत की दर में संशोधन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। रूस ने भी ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की है और अमेरिकी दबाव की रणनीति को अवैध बताया है। साथ ही, उसने भारत के अपने व्यापारिक साझेदार चुनने के अधिकार का समर्थन किया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए