नशीली ऑनरेक्स सिरप की तस्करी पकड़ी, दो अरेस्ट

सीधी (मध्य प्रदेश)। नशीली ऑनरेक्स सिरप की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। नशे की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से सीधी जिला लाई जा रही थी। दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

अमिलिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सीधी आने वाले हनुमना बहरी मार्ग के मध्य 1200 सीसी ऑनरेक्स नशीली सिरप को जब्त किया है। थाना प्रभारी को सूचना मिली एक बलेनो कार में आनरेक्स सिरप को लेकर अमिलिया थाना क्षेत्र की तरफ तस्कर जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी राजेश पांडे ने पहाड़ी में टीम को तैनात कर आने वाली बलेनो कार को रोका और तलाशी के दौरान 1200 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की।

पुलिस ने ऑनरेक्स सिरप सहित बलेनो कार को जब्त कर लिया। बरामद अनोरेक्स सिरप की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 8/21, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाइक से रेकी

पुलिस के अनुसार सफेद रंग की बलेनो कार के आगे-आगे मोटर साइकिल अपाचे से तस्कर रेकी कर रहे थे, जिसे घेराबंदी कर रोका। आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार सिंह (28) और दृसरे युवक का नाम सुशील कुमार (24) दोनों प्रयागराज, यूपी बताया।

आरोपियों से जब्त् प्रतिबंधित नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप के वैद्य कागजात मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सुशील कुमार और विवेक कुमार ग्राम बेलहट थाना कोरांव जिला प्रयागराज के साथ ऑनरेक्स कोरेक्स का अवैध धंधा करते हैं। जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लेते हैं। इसी काम के लिए विवेक सिंह पटेल को अपाचे बाइक से आगे-आगे रेकी करने में लगाया गया था। विवेक सिंह पटेल बाइक से आगे-आगे रैकी कर सूचना देता था। वह पुलिस को देखकर बाइक छोडक़र भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस