महिला की मौत होने पर प्राइवेट अस्पताल किया सील

फिरोजाबाद। महिला की मौत होने के मामले में प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया गया है। थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई और गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और सीएमओ ने अस्पताल को सील करा दिया है।

यह है मामला

थाना रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी रूपेश की पत्नी 22 वर्षीय वंदना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित सिटी हॉस्पिटल में लेकर आए थे। जहां वंदना ने ऑपरेशन के बाद बालक को जन्म दिया। प्रसूता का वह पहला पुत्र बताया गया है। पुत्र को जन्म देने के बाद महिला का उपचार चल रहा था।
वंदना की तीसरे दिन अचानक हालत बिगड़ गयी।

चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव यहां ले आए। परिजनों ने वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवारजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मृतका के परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

मुख्य चिकित्साधिकारी रामबदन राम ने बताया हॉस्पिटल में चिकित्सक एमएस है। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए