थैलीसीमिया से जूझ रहे दो बच्चे HIV संक्रमित हुए

कोटा (राजस्थान)| थैलीसीमिया से जूझ रहे दो बच्चे HIV संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक 8 साल की बच्ची, दूसरा 13 साल का बच्चा है। आरोप है कि संक्रमित खून चढ़ाने से वे HIV संक्रमित हो गए हैं। हालांकि संक्रमित इंजेक्शन या ड्रिप से भी संक्रमण होने की आशंका है। सरकारी जेकेलोन अस्पताल के ब्लड बैंक से खून चढ़ाया गया था। ज्यादा संभावना ब्लड की है। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को बार-बार खून चढ़ाया जाता है।

दोनों बच्चों के माता-पिता की जांच करवाई तो रिपोर्ट निगेटिव थी। इस कारण ब्लड से ही दोनों बच्चों में संक्रमण की आशंका है। शिकायत के बाद से पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। 13 साल का बच्चा मूल रूप से बूंदी जिला निवासी है। अभी उनके परिजन कोटा ही रह रहे हैं। 8 साल की बच्ची भी कोटा की रहने वाली है। बच्चे को नियमित रूप से यहीं के ब्लड बैंक से बल्ड चढ़ाया जा रहा है। करीब एक साल से उसका जयपुर के निजी मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा है। एक साल से ही ब्लड ट्रांसफ्यूजन बंद है। जयपुर के इसी अस्पताल में इंजेक्शन या ड्रिप चढ़ाने के कारण भी संक्रमित होने की आशंका है।

एचआईवी अन्य कारणों से भी संभव : एचओडी

ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. परमेंद्र पचौरी ने बताया कि थैलीसीमिया बच्चों को ब्लड बैंक में 100 प्रतिशत नेट टेस्टेड ब्लड दिया जा रहा है। इस टेस्ट के जरिए किसी भी खून में एचआईवी या अन्य संक्रमण अर्ली डिटेक्ट किए जा सकते हैं। यह अब तक उपलब्ध सबसे एडवांस टेस्ट टेक्नोलॉजी है। इसका विंडो पीरियड न्यूनतम है। एचआईवी संक्रमण सिर्फ ब्लड से ही नहीं, अन्य कारणों से भी होता है। जैसे कहीं इंजेक्शन या ड्रिप लगी हो या अन्य कोई कारण रहा हो।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई