लखीमपुर खीरी (उप्र)। नशीली दवा बिक्री की शिकायत पर दो मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। आयुक्त खाद्य एवं औषधिक प्रशासन ने लखीमपुर व सीतापुर की औषधि निरीक्षक की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। टीम ने गोला के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया और दवाओं के सैम्पल भरे। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रही। पवन मेडिकल स्टोर व आशीष मेडिकल एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

आशीष मेडिकल एजेंसी से दो दवाओं के सैम्पल भरे गए हैं। नशीली दवाएं बेचे जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पवन मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के सैम्पल भरे गए। कई अन्य कमियां मिलने पर दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने बताया कि दोनो फर्म के पास विभाग से जारी वैध लाइसेंस है।