नशीली दवा की तस्करी में दो लोग अरेस्ट किए

रुपईडीहा। नशीली दवा की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शिमला पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से की। दोनों आरोपियों को लेकर शिमला पुलिस लौट गई है।

यह है मामला

शिमला में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की 70 शीशी सहित एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर उसे साथ लेकर शिमला पुलिस रुपईडीहा पहुंची। शिमला से एक एसआई व दो कांस्टेबल बहराइच के डीआई विनय कृष्ण के साथ रुपईडीहा आये। टीम को रुपईडीहा के एक मेडिकल स्टोर पर इसी सिरप की 13 शीशियां और बरामद हुई।

डीआई ने बताया कि पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज निवासी संजू राई पुत्र प्रेम राई यह प्रतिबंधित सिरप लेकर शिमला गया था। मेडिकल स्टोर चलाने वाले शिवम शुक्ला व नेपाली युवक को साथ लेकर शिमला पुलिस वापस लौट गई। इनसे पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश