दवा गोदाम से 35 लाख अवैध नशीली गोलियां जब्त कीं

अमृतसर (पंजाब)। दवा गोदाम से 35 लाख अवैध नशीली गोलियां जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई हाल ही में गिरफ्तार किए गए दवा कंपनी के मालिक कौशिक के खुलासे के बाद की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अमृतसर जोन ने पौंटा साहिब के एक गोदाम पर रेड की और 35 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद कीं। बता दें कि आरोपी कौशिक देश से भागने की कोशिश में दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

इससे पहले एनसीबी ने दिल्ली के बवाना के पास एक गोदाम से 80 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की थीं। इस मामले में अब तक कुल 1.17 करोड़ नशीली गोलियां बरामद की जा चुकी हैं। नवंबर और दिसंबर में अमृतसर में नशीली दवाओं की जब्ती की जांच के बाद यह जब्ती की गई। अब तक इस रैकेट में छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार आरोपी कौशिक पहले एक दवा वितरक था, लेकिन बाद में उसने दिल्ली में एक फर्म खोली। नशीली दवाओं की चोरी के आरोप में उसका लाइसेंस रद कर दिया गया था लेकिन बाद में उसने हिमाचल प्रदेश में एक और फर्म खोल ली।

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील