ब्रांडेड कम्पनी का नकली कॉस्मेटिक सामान बेचते दो दुकानदार अरेस्ट

इंदईपुर, अंबेडकरनगर (उप्र)। ब्रांडेड कम्पनी का नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी दो दुकानदारों को मौके से गिराफ्तार किया गया है। यह कार्रवई बसखारी बाजार में कॉस्मेटिक की दो दुकान पर हुई।
कंपनी के मैनेजर ने उत्पाद खरीदने के बहाने पहुंचकर दोनों दुकानदारों को नकली उत्पाद बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मैनेजर की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों से भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए हैं।

यह है मामला

मुंबई के निवासी मनीष गुप्ता रिकीट वेंसीजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर हैं। नकली उत्पाद बेचने की सूचना पर मनीष गुप्ता बसखारी बाजार में पहुंचे तथा जलालपुर रोड पर स्थित अजीम एंड ब्रदर्स और टांडा रोड पर पीके ब्रदर्स की दुकान पर वीट क्रीम व हार्पिक मांगा। दोनों दुकानदारों ने उन्हें नकली उत्पाद थमा दिया। मनीष गुप्ता ने तत्काल बसखारी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह टीम समेत दुकान पर पहुंचे।

अजीम ब्रदर्स की दुकान से वीट क्रीम 50 ग्राम में 648 पीस जबकि पीके ब्रदर्स की दुकान से 500 एमएल के हार्पिक 180 पीस तथा वीट क्रीम 50 ग्राम के 176 पीस बरामद हुआ।

मनीष गुप्ता ने तत्काल दोनों दुकानदार क्रमश: अजीम अहमद पुत्र तौकीर अहमद तथा पीके ब्रदर्स टांडा रोड के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और बाद में दोनों को निजी मुचलके पर जमानत पर छोड़ दिया।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई