नशीले इंजेक्शन की तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। नशीले इंजेक्शन की तस्करी में दो तस्करों को गिरफ्तार करने में नैनीताल पुलिस को सफलता मिली है। यह कार्रवाई एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनपानी बाईपास के पास छापेमारी की। दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 250 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अनस उर्फ गुल्ला और मो. मुशीर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अनस के कब्जे से 75 Buprenorphine और 75 PAKAVIL इंजेक्शन, जबकि मुशीर के पास से 50 Buprenorphine और 50 PAKAVIL इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में दोनों तस्करों ने स्वीकारा कि वे बहेड़ी निवासी दिलशाद नामक व्यक्ति से ये प्रतिबंधित इंजेक्शन खरीदते और हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपी अनस पहले भी अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ नशीले इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल ने पूरी पुलिस टीम को नकद रुपये इनाम देने की घोषणा की।

टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी उ.नि. संजीत राठौर, हल्द्वानी कोतवाली के व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर, अ.उ.नि. अशोक जोशी, आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश