प्रतिबंधित दवा की तस्करी में चार लोग किए अरेस्ट

खुटौना (बिहार)। प्रतिबंधित दवा की तस्करी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता 18वीं बटालियन एसएसबी लौकहा कैंप के जवानों को दिवा गश्ती के दौरान ललमनियां थाना क्षेत्र के घोरमोहना चौक के पास मिली।

यह है मामला

एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल नाका लगा रखा था। कुछ देर में बाइक पर सवार चार तस्कर किसी को दवा पहुंचाने आये। मौका मिलते ही एसएसबी के जवानों ने चारों तस्करों को घेर लिया। तस्करों के पास से 1 लाख 16 हजार 535 भारतीय करेंसी व 25 हजार 285 नेपाली करेंसी मिली। इसके अलावा, कोरेक्स कफ सिरप की 64 बोतलें, कारकाट 5 टैबलेट, नोटोवेट 351 पीस, स्पेस्मो प्रॉक्सीवोंन की 56 पीस, नाइट्रावेट 182 टैबलेट तथा डाइजोपाम 9 पीस सहित दो बाइक जब्त की है।

उनके बैग से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। चारों तस्करों को एसएसबी कैंप लाया गया और उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम पप्पू यादव निवासी घोरमोहना गांव, अशोक विराजी निवासी कालापट्टी बरही, दिवाकर प्रसाद यादव निवासी सोहरवा व रिशिकेष यादव नेपाल के सुखवान कर्कटी गांव का रहने वाला बताया है। चारों तस्करों को आगामी कार्रवाई के लिए ललमनियां थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 2 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 2 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 2 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR