प्रतिबंधित दवा मामले में दो तस्करों को 10 साल की कैद

सिरसा (हरियाणा)। प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। यह सजा स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई।

यह है मामला

मामला 28 फरवरी 2020 का है। पुलिस ऐलनाबाद के उद्यम सिंह चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को शक के आधापर पर रोका। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास प्रतिबंधित दवा के 520 कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूल का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है।

पूछताछ में युवकों की पहचान सिरसा के रानियां गेट निवासी जगतार सिंह व संजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। इस मामले में न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने निपटारा करते हुए दोनों युवकों जगतार सिंह व संजय कुमार को दोषी करार दिया और दोनों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़