प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल किया सील

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

यह है मामला

बुलंदशहर के राजू की गर्भवती पत्नी को लेकर मोदीनगर रोड स्थित मेरठ नर्सिंग होम में लाया गया था। डिलीवरी के बाद नवजात की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया।

पीडि़त परिवार का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ ने उनसे कहा था कि डिलीवरी के लिए मेरठ से डॉक्टर आएगा। जब कोई डॉक्टर नहीं आया तो अस्पताल के अनट्रेंड स्टाफ ने डिलीवरी करा दी। इस दौरान नवजात की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मिलनले पर हमने अस्पताल में दबिश दी लेकिन मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर मौके से फरार मिले। उन्होंने बताया कि मेरठ नर्सिंग होम विभाग में पंजीकृत नहीं है। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़