नशीली दवा कुरियर के जरिये मंगाकर बेचने के आरोपी दो युवक अरेस्ट

जमशेदपुर (झाारखंड)। नशीली दवा कुरियर के जरिये मंगाकर बेचने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी है कि कोलकाता से कुरियर के जरिये नशीली दवा व टेबलेट मंगाने के बाद ये शहर के अलावा आदित्यपुर, गम्हरिया क्षेत्र में बिक्री करते थे। साकची का युवक कुरियर से नशीली दवा को मंगाता था।

यह है मामला

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने तुलसी भवन के पास दो युवकों को नशीली दवा व टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में आदित्यपुर निवासी चंदन कुमार पांडेय उर्फ अमित उर्फ नारायण और रविरंजन चौधरी उर्फ विष्णु शामिल हैं।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नशीली दवा का खरीद-बिक्री की जा रही है।

इस पर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर की अगुवाई टीम का गठन कर बिष्टुपुर तुलसी भवन के पास दबिश दी गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के पास से 90 टैबलेट बरामद की गई और एक बोरे में रखे कार्टून से 115 बोतल सीरप बरामद की हैं।

गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर बिष्टुपुर आर रोड स्थित शिव कोरियर सर्विस में छापेमारी की और तीन कार्टून में 360 बोतल नशीली सीरप बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशीली दवा व टेबलेट की खरीद बिक्री में गिरफ्तार युवकों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार युवक घूम-घूम कर दवाओं को बेचने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस कुरियर से नशीली दवा मंगाने वाले की तलाश में जुटी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस