कुल्लू ( हिमाचल प्रदेश)। अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा करने का मामला प्रकाश में आया है। कुल्लू अस्पताल में प्रसूता रजनी की मौत के मामले ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में उग्र प्रदर्शन किया।
भीड़ सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का मुक्की कर गेट खोलकर अंदर घुस गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंक। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी अस्पताल परिसर में ही अमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसूता रजनी की मौत स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। साथ ही स्टाफ नर्स और चिकित्सक के कथित व्यवहार पर भी सवाल उठाए।










