अब जीवनभर नहीं खानी पड़ेगी दवा

लखनऊ। ब्लड कैंसर के मरीजों को अब पूरी जिंदगी दवा के सहारे गुजारनी नहीं पड़ेगी। केजीएमयू और लोहिया संस्थान के 25 मरीजों को यूरोप और अमेरिका की तकनीक से इलाज दिया गया है। इन मरीजों को तीन साल तक दवाई दी गई, इसके बाद दवाई बंद कर डेढ़ साल से उनका फॉलोअप लिया गया। इसमें 80 फीसदी मरीजों को दोबारा ब्लड कैंसर नहीं हुआ है। ऐसे में अब इस तकनीक से मरीज इलाज कर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि ब्लड कैंसर मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं, एक्यूट मायलोमा और क्रॉनिक मायलोमा। इसमें क्रॉनिक मायलोमा के मरीजों को लगातार दवा के सेवन से छुटकारा मिल सकता है। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में इस पर शोध चला और मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। उसी तकनीक के आधार पर केजीएमयू के 800 व लोहिया संस्थान के 150 ब्लड कैंसर मरीजों में से 25 क्रॉनिक मायलोमा के मरीजों को चयनित किया गया। इन मरीजों को उसी तकनीक के आधार पर दवा दी गई। तीन साल तक दवा दी। अब दवा बंद हुए लगभग डेढ़ साल हो चुका है। इसमें बीस मरीज पूरी तरह ठीक है दोबारा उन्हें अब तक ब्लड कैंसर नहीं हुआ है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों की दवा तो बंद हो जाएगी लेकिन उन्हें फॉलोअप के लिए आते रहना होगा। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोबारा कैंसर तो नहीं पनप रहा। जिन्हें एक बार कैंसर हो जाता है उन्हें दोबारा होने के ज्यादा आसार होते हैं। यदि दोबारा पनपा तो दवा की डोज फिर से शुरू की जा सकती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन