कैमिस्ट दोगुने दाम पर बेच रहे गर्भपात की दवा 

आगरा। नशीली दवाओं के बाद अब गर्भपात की दवाओं की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक 40 रुपए कीमत वाली किट को 350 रुपए तक में बेच रहे है। इनकी खरीद-फरोख्त बिना बिल के करके मोटी कमाई करने में जुटे हंै। बता दें कि गर्भपात दवाओं की किट पर एमआरपी 350 रुपए से अधिक रहती है। यह बिना बिल के दवा विक्रेता 40 से 60 रुपये में खरीदते हैं। इसे मरीजों को एमआरपी पर ही बेच दिया जाता है।
गौरतलब है कि इस दवा को चिकित्सकीय परामर्श पर ही दिया जाना चाहिए, लेकिन कई मरीज चिकित्सकीय परामर्श लिए बिना ही इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए दवा विक्रेता 40 रुपये की कीमत की गर्भपात दवाओं को 350 रुपये तक में बेच रहे हैं। इस तरह से दवा विक्रेता दस गुना तक मुनाफा कमाते हैं। ड्रग विभाग की टीम ने अछनेरा में श्रीनाथ मेडिकल स्टोर से तीन कंपनियों की गर्भ निरोधक दवाओं की 18 किट जब्त की थीं। मेडिकल स्टोर संचालक इसका बिल नहीं दिखा पाया था। वह भी बिना बिल के दवा बेच रहा था। हालांकि जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि सभी दवा विक्रेताओं को गर्भपात दवाओं की खरीद-फरोख्त बिल से करने को कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि डाक्टरी संस्तुति पर ही गर्भपात दवाओं की बिक्री की जानी चाहिए, इसके बिल भी साथ हों। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
पिछले महीने राजस्थान में भी गर्भपात दवाओं की अवैध बिक्री पकड़ी गई थी। करीब 70 हजार रुपये की गर्भपात दवाएं आगरा से ही खरीदी गई थीं। इस पर राजस्थान पुलिस ने आगरा के दवा बाजार फव्वारा में छापेमार कार्रवाई कर दो विक्रेताओं को पकड़ा था।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती