डॉक्टर पर मरीज को दवा बेचने का केस नही कर सकते : हाईकोर्ट

नागपुर। डॉक्टर के खिलाफ मरीज को दवा बेचने के केस को हाईकोर्ट ने रद कर दिया है। डॉ. प्रशांत टिपले के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया गया गया था और विशेष न्यायाधीश ने डॉक्टर को दोषी भी करार दिया था। आरोपी डॉक्टर ने इस केस के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश के आदेश को कैंसिल की दिया।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ये कहा

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मरीज को दवा बेचने के लिए डॉक्टर पर केस नहीं चलाया जा सकता। लाइसेंस के बिना डॉक्टर द्वारा मरीजों को दवा बेचने की सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

यह है मामला

याचिकाकर्ता एक मनोचिकित्सक है। दवा बेचने की सूचना पर दवा निरीक्षक ने उनके क्लीनिक पर एक डमी मरीज को भेजा। डॉक्टर ने मरीज की जांच कर दवाइयां लिखीं और बिल के तहत उसके पास उपलब्ध दवाइयां बेचीं। सरकारी पक्ष के अनुसार मामला यह है कि याचिकाकर्ता द्वारा मरीज को दवाइयों का स्टॉक और बिक्री के अधिनियम की धारा 18 (सी) के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके लिए विशेष न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई और याचिकाकर्ता के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया।

याचिकाकर्ता एक पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी है। धारा 18(सी) यह 1040 के अधिनियम के अध्याय 4 का एक हिस्सा भर है। औषधि नियम 1945 के अनुसार विशेष रूप से नियम 123 के अनुसार अनुसूचित में निर्दिष्ट औषधियों को इसमें छूट दी गई है। विश्लेषक की रिपोर्ट के अनुसार, दवा मानक गुणवत्ता की थी अर्थात नकली दवा नहीं थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने डाक्टर के पक्ष में फैसला सुनाया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक