लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, मरीजों में दहशत

लखनऊ। लोहिया अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। इस धमाके से मरीजों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे।

यह है मामला

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार सुबह कर्मचारी ऑक्सीजन रेगुलेटर हटाकर वेंटिलेटर नॉब लगा रहा था। इस दौरान अचानक से धमाका हुआ। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से अस्पताल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर तक ब्लास्ट का झटका महसूस किया गया। असपताल प्रशासन द्वारा बिल्डिंग को तुरंत खाली कराया गया।

अस्पताल में आए मरीज संतोष कुमार के अनुसार धमाके के समय वे ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे थे। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर तक तेज आवाज सुनाई दी। इसकी वजह से नीचे ओपीडी में मरीजों में भी दहशत फैल गई। कई मरीज और तीमारदार बिल्डिंग से बाहर निकलने लगे। थोड़ी देर बाद धमाका शांत होने पर जांच की गई।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि ऑक्सीजन का रेगुलेटर हटाकर वेंटीलेटर का नॉब लगाना था। जब कर्मचारी नॉब लगा रहा था, उस समय प्रेशर की वजह से धमाका हो गया। राहत भरी बात यजह है कि इस मामले में किसी तरह की कोई जान हानि नहीं हुई है। वेंटीलेटर का नॉब लगने वाले कर्मचारी के हाथ में चोट लगी है। उसे तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया है। डा. तिवारी ने बताया कि फिलहाल कर्मचारी ठीक है और स्थिति नियंत्रण में है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक