यहां बनेगी हर्बल मंडी, कैबिनेट ने किया प्रस्ताव पास

नीमच (मप्र)। नीमच में हर्बल मंडी खोलने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान हर्बल मंडी के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कहा कि भारत सरकार को इस संबंध में आवश्यक सहमति-पत्र भेजा जाए। इसके लिए मंडी व उद्यानिकी विभाग द्वारा मंडी में 32 से ज्यादा प्रकार की औषधि उपज नीलामी के लिए आने के कारण अलग से हर्बल मंडी के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए मंडी में जगह के लिए प्रावधान है और नई मंडी में स्थान भी आरक्षित किया गया है।
नीमच मंडी में 70 से ज्यादा प्रकार की उपज नीलाम होने आती है। इसमें 32 से ज्यादा तो औषधि फसलें शामिल हैं। मंडी में अशगंध, सफेद मुसली, चीरायता से लेकर सुखा करेला और नीम की पत्ती तक नीलाम होने के लिए आती हैं। लंबे समय से नीमच में हर्बल मंडी के प्रयास किए जा रहे थे। दो साल पहले मंडी प्रशासन और उद्यानिकी विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मंडी बोर्ड भोपाल के साथ केंद्र व राज्य सरकार को भेजा था। इसमें औषधि फसलों की गुणवत्ता व मानक निकालने के लिए सर्वसुविधायुक्त लैब का भी प्रस्ताव है। ताकि माल एक्सपोर्ट क्वालिटी के लायक है या नहीं और उसका भाव भी तय किया जा सके। मंडी सचिव सतीष पटेल ने कहा कि हर्बल मंडी के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए वर्तमान मंडी पर्याप्त जगह आरक्षित हैं। नई मंडी में अलग से मंडी बनाने का भी प्रावधान है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 10 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत