ब्लड प्रेशर की एम्लोडिपिन दवा का सैंपल मिला फेल

पाली (राजस्थान)। चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए जिले के अस्पतालों में इस साल जुलाई में सप्लाई की गई बैच नंबर एटीटी-189 एम्लोडिपिन दवा लैबोरेट्री जांच में फेल मिली है। मरीजों द्वारा इस दवा को पत्ते (रैपर) के बाहर निकालते ही चूरा होने की शिकायत करने पर चिकित्सा विभाग ने अक्टूबर महीने में सैंपल लेकर जयपुर लैब में जांच करवाई। जांच में दवा कठोरपन के पैरामीटर पर खरी नहीं उतरी और निम्न गुणवत्ता की भी पाई गई। इसके बाद लैब प्रबंधन द्वारा दो महीने बाद 18 दिसंबर को जांच रिपोर्ट पाली चिकित्सा विभाग को भेजी गई। हैरत की बात तो यह है कि जब तक रिपोर्ट आई, तब तक जिले के ब्लडप्रेशर के मरीज 5 लाख एम्लोडिपिन खा चुके थे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में ब्लडप्रेशर के मरीजों को एम्लोडिपिन दवा उपलब्ध करवाई जाती है। चिकित्सा विभाग की ओर से जुलाई महीने में सरकारी अस्पतालों में बैच नंबर एटीटी-189 की 5 लाख एम्लोडिपिन दवा सप्लाई की गई। यह टेबलेट रैपर में से निकालते ही चूरा हो जाती, इसे लेकर हाउसिंग बोर्ड के एक वरिष्ठजन सहित अन्य मरीजों ने भी चिकित्सा विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। एम्लोडिपिन दवा का सैंपल फेल होने के बाद भी अस्पताल में अभी भी इसी कंपनी की दूसरे बैच नंबर पर दवा सप्लाई हो रही है। अस्पताल में एलियांस बायोटेक, 440/3, गांव काठा, बड्डी, सोलन, हिमाचल प्रदेश की कंपनी द्वारा एम्लोडिपिन दवा की सप्लाई होती है। इसी कंपनी के बैच नंबर एटीटी- 189 की दवा जांच में मानक पर खरी नहीं उतरी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़