सरकारी फार्मेसियों में फिर होगा शुरू दवाओं का निर्माण

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। सूबे में दो साल से सरकारी क्षेत्र की फार्मेसियों में बंद आयुर्वेदिक दवाओं का उत्पादन दोबारा शुरू होगा। सरकार ने राज्य की तीनों फार्मेसियों को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव किया था। इसका उल्लेख बजट में किया गया था। आयुर्वेद विभाग में ढाई करोड़ रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद सरकार ने फार्मेसियों के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपये की जड़ी-बूटियों की सप्लाई मंगवाई है। चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़ा मामला सतर्कता जांच के लिए जाने के बाद सरकार ने बंद पड़ी फार्मेसियों को क्रियाशील किया है। पांच दिन पहले माजरा, जोगेंद्रनगर व पपरोला फार्मेसियों में जड़ी-बूटियां पहुंची हैं। इसके तहत अर्जुन छाल, तेजपत्ता, दालचीनी, कक्कड़ सिगी, दालू हरीदर्रा सहित कई दूसरी जड़ी-बूटियों की सप्लाई पहुंची है। सिरमौर जिला की माजरा फार्मेसी में कई तरह की भस्म का उत्पादन होगा। इसके अतिरिक्त हृदय रोग और गले की तकलीफ को दूर करने के लिए कफ सिरप का निर्माण होगा। जोगेंद्रनगर फार्मेसी में कई तरह की गोलियों का निर्माण शुरू होगा। पपरोला में शरीर की मालिश के लिए गुणकारी तेल बनाया जाएगा। इन दो फार्मेसियों में च्यवनप्राश भी तैयार किया जाता है। प्रदेश सरकार ने दो साल पहले सरकारी क्षेत्र की फार्मेसियों में कच्चे माल की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। उसके बाद इस अवधि के दौरान तीनों फार्मेसियों में किसी प्रकार का काम नहीं हो रहा था। अब माजरा फार्मेसी के लिए 40 लाख की जड़ी बूटियां पहुंची हैं। जोगेंद्रनगर व पपरोला फार्मेसी के लिए 55-55 लाख रुपये की जड़ी बूटियां आने से दवाओं का उत्पादन जल्द शुरू होगा। बाजार में बिकने वाले च्यवनप्राश और फार्मेसियों में तैयार होने वाले च्यवनप्राश की गुणवत्ता में रात-दिन का अंतर होता है। गौरतलब है कि सरकार ने बजट में प्रस्ताव किया था कि आयुर्वेद विभाग की सभी फार्मेसियों को आउटसोर्स किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा भी तैयार हो चुकी थी लेकिन आयुर्वेद घोटाले ने सरकार की योजना पर पानी फेर दिया।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा