अपनी ही सरकार में राजनीतिक बीमारी से पीडि़त हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज

पंचकूला: कुछ दिन पहले राज्य में सीएम उडऩदस्ते ने प्रदेश में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की। जनहित के नजरिये से देखें तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का यह कदम सराहनीय है लेकिन उनकी ही सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ये कार्रवाई रास नहीं आई। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यह सब कुछ उनसे बिना पूछे हो रहा है। स्वास्थ्य महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई।

खेमका के तबादले पर विज के ताजा बयान ने आग में घी का काम कर दिया। दरअसल, सरकारों की परवाह किए बगैर अपने काम को ईमानदारीपूर्वक अंजाम देने के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का 51वां तबादला हुआ है। उन्हें तेजतर्रार छवि वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के महकमे में भेजा गया है। इस पर विज बोले कि ‘खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे दो यार’। मतलब समझाने की जरूरत नहीं है।

इन स्थितियों से साफ जाहिर है कि हरियाणा की मनोहर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब हरियाणा का कोई मंत्री सरकार के किसी काम से नाराज हुआ हो। लेकिन जितने मुखर अंदाज में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुस्सा जाहिर किया, उसने विपक्ष को भाजपा पर हमला बोलने का मौका दे दिया।

बता दे कि पिछले दिनों सीएम फ्लाईंग स्कवाड ने हरियाणा में 150 क्लीनिक, मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 55 झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार किए और करीब 54 मामले भी दर्ज हुए। इनमें से एक क्लीनिक पर तो स्वास्थ्य मंत्री विज के साथ डॉक्टर का बड़ा-सा फोटो भी लगा था। विज ने सीधे सीएम फ्लाईंग स्कवाड की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई से पहले उनके विभाग को जानकारी नहीं देना गलत है। सीएम फ्लाईंग स्कवाड ने नियमानुसार उनके विभाग को भरोसे में नहीं जाना गैर कानूनी है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती