प्राईवेट अस्पताल को नकद 5 लाख देगी सरकार, वह भी बिना बिल दिए

पंचकूला: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से प्रस्तावित कैशलेश चिकित्सा सुविधा 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इससे राज्य के सभी नियमित कर्मचारियों तथा पैंशनर्स को 6 जानलेवा बीमारियों के लिए 5 लाख रुपये तक का नकद राशि रहित उपचार दिया जाएगा।

योजना के तहत मरीज को हृदय, मस्तिष्क रक्तश्राव, बिजली का झटका, कोमा, तीसरे व चौथे स्तर का कैंसर तथा दुर्घटनाओं सहित जानलेवा आपात स्थितियों में कैशलेश सुविधा प्राप्त होगी। इसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, कार्डियक कैथ लैब जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए सरकार के पैंनल पर आधारित निजी अस्पतालों को अलग से सहायता केन्द्र तथा एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा जोकि मरीज के बिलों का आदान-प्रदान संबंधित विभागों में करेगा। इन अस्पतालों को बिलों की प्राप्ति के 60 दिनों में भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी विभागों को नोडल अधिकारी की देखरेख में एक अलग विंग स्थापित करनी होगी जोकि अस्पतालों से प्राप्त होने वाले बिलों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह निर्णय सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा की एक पुरानी मांग पर लिया गया है। इससे शुरूआत में केवल कर्मचारियों तथा पैंशनर्स को ही लाभ होगा। उनके आश्रितों को अभी इसमें शामिल नही किया गया है। कर्मचारियों के आश्रितों के उपचार के खर्च की प्रतिपूर्ति पहले की तरह ही जारी रहेगी। यह सुविधा राज्य के लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा सरकार के पैनल पर सभी 67 अस्पतालों में मिलेगी। इन अस्पतालों में कर्मचारियों और पैंशनर्स को 5 लाख रुपये तक के बिल की अदायगी नहीं करनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों को अपने कर्मचारियों के आधार लिंक सहित परिचय पत्र तथा पैंशनर्स के पीपीओ क्रमांक जारी करने होंगे ताकि मरीजों को अपनी पहचान बताने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके साथ ही उन्हें विभाग की वेबसाईट पर अपने कर्मचारियों / पैंशनर्स की सूची उपलब्ध करवानी होगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए