भारतीय फार्मा एलेम्बिक अब चीन बाजार में देगी दस्तक

अहमदाबाद। वडोदरा की दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड जल्द ही चीन के बाजार में उतरेगी। इसके लिए कंपनी ने संयुक्त उद्यम गठित करने का फैसला लिया है। अमेरिका के बाद चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा औषधि बाजार है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज जैसी भारतीय कंपनियां चीन के बाजार में पहले से ही मौजूद हैं, जबकि सिप्ला, सन फार्मा और वॉकहार्ट जैसी अन्य औषधि कंपनियां चीन में अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक प्रणव अमीन के अनुसार नियामकीय समय-सीमा और मंजूरियों के मद्देनजर कारोबार 24 महीने बाद शुरू होने की उम्मीद है। चीन के औषधि बाजार का आकार करीब 160 अरब डॉलर है और वहां पैर जमाना आसान नहीं है। हाल में चीन ने नियामकीय मानदंडों में ढील दी है ताकि जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित किया जा सके।  अमीन ने कहा कि सीएफडीए ने यूएसएफडीए द्वारा मंजूर दवाओं के लिए थोड़ी राहत दी है। यानी इन दवाओं के लिए क्लीनिकल परीक्षण आदि में छूट दी गई है लेकिन नीतियां लगातार बदल रही हैं। नियामकीय मानदंडों में दी गई इस रियायत से हमें चीन के बाजार तक पहुंच बनाने और अवसरों को भुनाने में निश्चित तौर पर मदद मिलेगी क्योंकि हमारे पास यूएसएफडीए से मंजूर कई प्रमुख दवा मौजूद हैं।
एलेम्बिक फार्मा ने चीन के बाजार में अपनी दवाओं की बिक्री एवं विपणन के लिए एसपीएच साइन फार्मास्युटिकल लैबोरेटरीज कंपनी लिमिटेड, चाइना (एसपीएच साइन) एंड आदिया (शंघाई) फार्मा कंपनी लिमिटेड, चाइना (आदिया) के साथ करार किया है। संयुक्त उद्यम में एसपीएच साइन की 51 फीसदी और एलेम्बिक की 44 फीसदी हिस्सेदारी होगी। जबकि शेष 5 फीसदी हिस्सेदारी आदिया की होगी। संयुक्त उद्यम के पास 10 लाख यूआन (आरएमबी) यानी करीब 1 करोड़ रुपये की पूंजी होगी। संयुक्त उद्यम चीन में उन 12 जेनेरिक दवाओं की बिक्री करेगी जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क