दवा दुकानों पर छापामारी, 4 पर कार्रवाई

कुशीनगर। औषधि विभाग की टीम ने नकली व अमानक दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने पर नेबुआ नौरंगिया व विशुनपुरा थाना क्षेत्र में संचालित दवा दुकानों पर छापामारी की। टीम ने व्यापक गड़बड़ी पाए जाने पर जहां चार मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्रवाई की। दो दुकानों से दवा के सैंपल भी लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर जयङ्क्षसह ने बताया कि पहली छापामारी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में तीन दुकानों पर हुई, जिसमें तमाम कमियां पाई गई। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इसके बाद टीम ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा और नौरंगिया चौराहे पर संचालित दवा दुकानों की जांच की। यहां कुछ मेउिकल स्टोर अवैध तरीके से संचालित होते पाए गए। दोषी पाए जाने पर चार दवा व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवा की खरीदारी करते समय दुकानदार से बिल अवश्य मांगें तथा एक्सपायरी डेट की दवाएं कभी न लें। दुकानदारों द्वारा बिल नहीं देने पर विभाग को तुरंत सूचित करें। विभाग की ओर से निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए