भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन-कैप्सूल समेत 4 युवक गिरफ्तार

बिश्रामपुर, (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से कुल 530 नग इंजेक्शन एवं 2016 नग कैप्सूल के साथ ही अवैध कारोबार में लिप्त एक बाइक और एक स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बीते माह भी बिश्रामपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त नगर के दो युवकों से 372 नग इंजेक्शन बरामद करने में सफलता हासिल की थी। ज्ञात हो कि कोयलांचल में नशीले इंजेक्शन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जिला पुलिस ने इस पर अंकुश लगाने का अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में बिश्रामपुर थाना प्रभारी कपिलदेव पांडेय को मुखबीर से सूचना मिली कि नगर का नशेड़ी प्रवृत्ति का युवक सन्नी पासवान अपने साथियों के साथ उत्तेजक दवाई एवं इंजेक्शन बिक्री का अवैध कारोबार चला रहा है। सन्नी पासवान के अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक स्कूटी एवं बाइक पर रामनगर की ओर आने की सूचना पर बिश्रामपुर थाना प्रभारी कपिलदेव पांडेय ने टीम के साथ रामनगर के अटल चौक में घेराबंदी कर की। स्कूटी चालक सन्नी पासवान सहित स्कूटी सवार राकेश महंत तथा हीरोहोंडा बाइक चालक मो. इब्राहिम व बाइक सवार मोहम्मद इसराज आलम को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने चारों युवकों के कब्जे से नशे के लिए उपयोग में लाए जाने वाले 301 नग रेक्सोंजेसिक इंजेक्शन एवं 237 नग एविल इंजेक्शन सहित 2016 नग स्पाज्मो प्रक्सीवोन प्लस टेबलेट बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के तहत कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार में लिप्त स्कूटी व बाइक की भी बरामदगी की। बरामद नशीली दवाइयों की बाजारी कीमत करीब दो लाख 35 हजार रुपये एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार में उपयोग में लाई जा रही स्कूटी व बाइक की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी कपिलदेव पांडेय के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश के कटनी से नशीले इंजेक्शन लाना बताया है। पुलिस आरोपियों को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले कारोबारी की भी तलाश में जुटी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक