अब दवा और उसकी मात्रा की जानकारी होगी डिजिटल

एटा (उ.प्र.): अस्पताल में उपलब्ध हर दवा की जानकारी अब डिजिटल होगी। जिला महिला अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगा दिया गया है। शासन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से मरीजों में खुशी है। चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम लगा दिया गया है, जिसके माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध सभी दवाओं की जानकारी मरीजों को मिल जाती है। अब उन्हें किसी दवा के लिए गुमराह नहीं किया जा सकता है।

पहले अस्पताल में उपलब्ध सभी दवा और उनकी मात्रा की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए ओपीडी में नोटिस बोर्ड प्रतिदिन अपडेट करना पड़ता था। रोजाना इस कार्य में कई दफा खामिया नजर आती थी। अस्पताल प्रबंधन के लिए यह एक्सट्रा काम होता था। अकसर कर्मचारी या तो इसमें दिलचस्पी नहीं लेते थे या फिर जानबूझकर ब्योरा दर्ज करने से किनारा करते थे। रोज-रोज दवाओं का ब्यौरा अपडेट करना प्रबंधन के लिए भी सिरदर्द साबित होता था। नई व्यवस्था से मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल से मिलने वाली सभी दवाओं का पूरा लाभ मिलेगा। मरीजों को शिकायतें रहती थीं कि खास लोगों को ही जरूरी दवा दी जा रही है। इसके सत्यापन का कोई तरीका नहीं था।

इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड एक तरह का एलईडी टीवी है जो इंटरनेट के जरिए शासन के पोर्टल से कनेक्ट रहती है। अस्पताल अपनी दवाओं और स्टॉक की जानकारी शासन को भेजता है। इसके बाद शासन टीवी पर डिस्प्ले कर देता है। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगने से कर्मचारियों की मनमानी नहीं चल सकेगी। दवा महंगी हो या सस्ती सभी को एक समान मिलेगी। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश