अब सस्ते में होगा दिल का ईलाज

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में स्थापित हृदय अरोग्य केन्द्र में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई की तर्ज पर सभी प्रकार की हृदय रोग से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जो प्राईवेट अस्पतालों के इलाज की तुलना में काफी सस्ती हैं।

हृदय अरोग्य केन्द्र के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल सूद ने बताया कि इस केन्द्र की स्थापना पीपीपी मोड के तहत हरियाणा के चार जिलों में की गई है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम शामिल हैं। हृदय अरोग्य केन्द्र में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन श्रेणीयों अनुसूचित जाति, जनजाति तथा बीपीएल के लिए नि:शुल्क हैं जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए रीइंबर्समेंट की सुविधा है।

इस केन्द्र में एनजीओग्राफी, एनजीओप्लास्टी, पेसमेकर की सुविधा प्राईवेट अस्पतालों से कम दाम पर किया जा रहा है। प्राईवेट अस्पतालों में लगभग डेढ से 2 लाख रुपये की राशि से होने वाली एनजीओप्लास्टी की सुविधा इस हृदय अरोग्य केन्द्र में मात्र 47 हजार रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है, जबकि एनजीओग्राफी की सुविधा यहां पर केवल 3250 रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है जो प्राईवेट अस्पतालों में 15 लाख 20 हजार रुपये तक की होती है और पीजीआई में भी 7 हजार रुपये की लागत से एनजीओग्राफी की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में लगाई गई सभी मशीनें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं तथा यहां एनजीओग्राफी, एनजीओप्लास्टी, पेसमेकर के काफी गंभीर मामलों से भी निपटा गया है। यहां पर 11 बैड के आईसीयू की सुविधा के लिए अलावा 11 बैडों का वार्ड भी है और यहां पर बैडों की संख्या बढाने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो कि बाद में बढक़र 60 हो जाएगा। हर बैड के लिए दो-दो नर्स भी उपलब्ध करवाई गई है, जो मरीजों की देखभाल करती हैं। यह केन्द्र खुलने के बाद से अब तक वे यहां पर 5-10 हजार मरीजों की ओपीडी अटैंड करने के साथ-साथ 310 एनजीओप्लास्टी तथा 10 पेसमेकर के मामलों से निपट चुके हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी