अमेरिकी की उपराष्ट्रपति ने PM मोदी से की बात, वैक्सीन सप्लाई का किया वादा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की और भारत को वैक्सीन आपूर्ति का आश्वासन देने के लिए अमेरिका की सराहना की। अमेरिका ने वैश्विक टीका साझेदारी के तहत भारत को भी वैक्सीन देने का अश्वासन दिया है। इसके तहत भारत को इस माह के अंत तक वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है। एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले सहयोग और एकजुटता के लिए भी कमला हैरिस का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र के सुधार में योगदान देने की दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर भी हमने चर्चा की। अमेरिकी दूतावास ने भी हैरिस के वरिष्ठ सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता का बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी समेत चार देशों के नेताओं के साथ उनकी बातचीत का जिक्र किया। इस बातचीत में इस माह के अंत तक भारत और अन्य देशों को वैक्सीन आपूर्ति की योजना पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति के सामान्य होने के तुरंत बाद भारत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस के स्वागत की उम्मीद जताई है। नेताओं ने वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में अमेरिका और भारत सहित स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभाव को संबोधित करने में क्वाड के तहत भारत-अमेरिका साझेदारी के साथ-साथ वैक्सीन पहल की क्षमता पर प्रकाश डाला। ·

पिछले दिनों अमेरिकी दौरे के अंत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि कोरोना को लेकर कई मोर्चो पर दोनों देशों के बीच सहयोग की राह खुलेगी। जयशंकर ने कहा, कोशिश है कि अमेरिका की मदद से भारत में वैक्सीन निर्माण का काम तेज किया जाए। वैक्सीन निर्माण को लेकर अमेरिका से भारत की एक तो सीधे तौर पर बात हो रही है और दूसरा क्वाड के तहत निर्माण को लेकर भी अलग से बात हो रही है।

जयशंकर ने इसे द्विपक्षीय वार्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण विषय करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक वैक्सीन निर्माण बढ़ाने का सवाल है तो यह अमेरिका से जुड़ा हुआ है। इसको उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया, लेकिन संभवत: उनका इशारा अमेरिका से कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर था।

 

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन