अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत

कौशांबी (उत्तर प्रदेश)। अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। चायल तहसील के चरवा में संचालित अस्पताल में मरीज की मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे चिकित्साधिकारी और पुलिस प्रशासन को देख अस्पताल चिकित्सक एवं अन्य कर्मी मौके से फरार हो हुए। जांच के बाद पता चला कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। अस्पताल को सीज कर दिया गया और भर्ती एक महिला मरीज को सीएचसी चायल में शिफ्ट किया है। उधर, मृतक मरीज के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल

चरवा में महादेव हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। देर शाम इलाज के दौरान चन्दा देवी (35) पत्नी गणेश पासी निवासी चरवा की मौत हो गई। महिला का दो दिन पहले ही बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। महिला की मौत से परिजन आक्रोशित हो उठे और हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर चिकित्साधिकारी चायल ललित सिंह और थानाध्यक्ष चरवा जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही अस्पताल चिकित्सक और अन्यकर्मी भी भाग खड़े हुए। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के लिए जमा किए गए 50 हजार देने के बावजूद लापरवाही पूर्ण इलाज से उनके मरीज की मौत हो गई।

अस्पताल को किया सीज

जांच में पता चला कि अस्पताल अवैध तरीके से संचालित है। उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इसके चलते अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। वहीं, एक अन्य मरीज मनीषा तिवारी पत्नी इन्द्रभान गेरिया पिपरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल में शिफ्ट कर दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष चरवा जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक परिजनों की शिकायत पर आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए