सर्दी, जुकाम-खांसी की दवा के लिए देना होगा पूरा नाम-पता

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 82 हजार के करीब पहुंच गई है।  देश के 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस का कोई नया मामला नहीं आया है।  वहीं कोरोनावायरस से मृत्युदर 3.2% है जबकि रिकवरी रेट 33.6% है। लगातार बढ़ते हुए खतरे को भांपता हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।  यूपी में अब सर्दी, जुकाम और खांसी की दवा लेने पर भी अपनी पूरी जानकारी देनी होगी।  उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे लेकर एक नया आदेश जारी कर दिया है।  ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी औषधि विक्रेताओं (मेडिकल स्टोर्स) को सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे मिलते जुलते लक्षण की दवा लेने वालों की जानकारी रखनी होगी।  ऐसे लोगो का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछना होगा और उसे चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण बोर्ड को देना होगा।  बोर्ड की वेबसाइट पर रोजाना शाम 5 बजे तक इसे अपडेट कराना होगा। जब तक कोरोना की दवा नहीं मिलती, तब तक एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक, राज्य की सभी दवा दुकानों को सर्दी-जुकाम की दवा बेचने से जुड़ी सभी जानकारी सरकार के साथ साझा करनी होगी।  रोजाना शाम 5 बजे तक कितनी दवा बेची गई, इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी। मेडिकल स्टोर को इस संबंध निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक