अवैध गर्भपात कराने वाले क्लीनिक पर रेड

पानीपत। स्थानीय तहसील कैम्प में एक निजी क्लीनिक की संचालिका को गर्भपात की दवा देते रंगे हाथों पकड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग कागजी कार्यवाही में जुटा था कि इसी बीच मीत क्लीनिक की संचालिका पुलिस को चकमा देकर पति के साथ फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक से एमटीपी यानि गर्भपात कराने वाली किट बरामद की है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की शिकायत लिखित में देते हुए क्लीनिक संचालिका के खिलाफ शहर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी अनुसार सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी को सूचना मिली कि रमेश नगर में पिंकी नामक महिला मीत क्लीनिक चलाती है। उसके पास डिग्री व लाइसेंस नहीं है। वह महिलाओं को गर्भपात की दवा भी देती है। सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा के नेतृत्व में डीसीओ विजय राजे और डॉ. प्रीति की टीम छापामारी के लिए भेजी।  विभाग की टीम थाना शहर पुलिस के साथ क्लीनिक पर पहुंची। टीम ने मौके पर संचालिका को एक महिला को गर्भपात की दवा देते रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन क्लीनिक संचालिका पुलिस को चकमा देकर अपने पति के साथ फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस संचालिका की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश में जुटी है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़