भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, मौके से दो युवक गिरफ्तार, पुलिस के हवाले किए

सोनीपत। भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी दो युवकों को राजधानी दिल्ली के नरेला में मौके से दबोचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आरोपयिों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। भ्रूण लिंग जांच कराने कराने के बाद महिला के गर्भ में लडक़ा बताया और डिकॉय से 30 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सोनीपत व दिल्ली की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दोनों युवकों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में नरेला थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।

यह है मामला

पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि दिल्ली के नरेला में भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन की ओर से उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने एक डिकॉय तैयार किया।

ऐसे पकड़े गए दोनों आरोपी

डिकॉय व नरेला दिल्ली के स्वतंत्र नगर निवासी अतुल व पुनीत के बीच भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने डिकॉय को नरेला के अलीपुर रोड पर बुलाया। इसके बाद सोनीपत से टीम डिकॉय को लेकर नरेला पहुंची और वहां अतुल ने डिकॉय को पुनीत के साथ अलीपुर रोड पर अल्ट्रासाउंड केंद्र में भेज दिया। वहीं अतुल ने अल्ट्रासाउंड केंद्र के नजदीक टुटेजा नर्सिंग होम से नकली रेफरल पर्ची बनवाई और अल्ट्रासाउंड केंद्र में जाकर केंद्र संचालक को सौंप दिया।

डिकॉय को लडक़ा होने की दी जानकारी

केंद्र में डिकॉय का अल्ट्रासाउंड कराया गया। केंद्र से बाहर आने के बाद आरोपी अतुल व पुनीत ने महिला को उसके गर्भ में लडक़ा होने की जानकारी दी। उससे 30 हजार रुपये ले लिए। इशारा मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग सोनीपत व नरेला की संयुक्त टीम ने दबिश दी। दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और उनसे पूरी राशि बरामद कर ली।

अल्ट्रासाउंड केंद्र में दस्तावेजों में कमी मिली

भ्रूण लिंग जांच

इसके बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र में जांच करने पर दस्तावेजों में कमी मिली। दोनों आरोपियों को नरेला थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल नरेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम में सोनीपत पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. सृष्टि सहायक मनोज व नरेला की टीम मौजूद रहीं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी