अवैध रूप से संचालित दवा की दुकान को किया गया सीज

बस्ती। सीएचसी बहादुरपुर के पास गुमटी में अवैध रूप से संचालित एक दवा की दुकान को शुक्रवार को सीज कर दिया। ड्रग विभाग को मिली शिकायत के बाद अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। दुकान में रखी दवाओं को कब्जे में ले लिया।

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि सीएचसी बहादुरपुर के पास गुमटी में दवा की दुकान का संचालन किया जा रहा है। दवा की दुकान का लाइसेंस नहीं है। सूचना पर सहायक आयुक्त जीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में व पटल सहायक अवनीश कुमार श्रीवास्तव को साथ लेकर छापेमारी की गई।

कलवारी थाने से पुलिस को भी लिया गया था। मौके पर बहादुरपुर निवासी रतिभान गुप्ता दवा की दुकान का संचालन करते हुए पाया गया। मांगने पर वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। दुकान से लगभग 30 हजार रुपए की दवाएं जब्त की गई हैं। दुकान से दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी