10 फार्मा उद्योगों पर जीवन रक्षक दवाओं के दुरुपयोग को लेकर हुई कार्रवाई

सोलन। जीवन रक्षक दवाओं का दुरुपयोग किए जाने पर हिमाचल प्रदेश के 10 फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई की है। इनमें से दो उद्योगों को तुरंत प्रभाव से उत्पादन बंद किए जाने के निर्देश हैं, जबकि दो का पूरा स्टाक रुकवा दिया है। छह फार्मा उद्योगों को नोटिस जारी किए हैं। यदि ये उद्योग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दवा नियंत्रक विभाग की ओर से फार्मा उद्योगों की जांच के लिए पूरे प्रदेश में पांच टीम का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में एक दवा उप नियंत्रक व चार सहायक दवा नियंत्रक शामिल थे। टीमों ने ऊना, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के 53 फार्मा उद्योगों की जांच की है। जांच के दौरान 10 डद्योगों की कार्यप्रणाली व दवाओं के रिकार्ड में गड़बड़ी पाई गई है। दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह का कहना है कि जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सोलन व सिरमौर जिला के दो फार्मा उद्योगों में उत्पादन बंद करवा दिया है, जबकि दो उद्योगों में तैयार दवाओं का पूरा स्टाक रुकवा दिया है। जिन उद्योगों को नोटिस जारी किए हैं, उनसे एक सप्ताह में दवाओं का उत्पादन व सप्लाई से संबंधित पूरा रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दवा नियंत्रक विभाग ने फार्मा उद्योगों के लिए एसओपी भी जारी की है। एसओपी के अनुसार प्रत्येक उद्योग को दवाओं की आपूर्ति करने से पहले संबंधित जिला के दवा निरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को ई-मेल के माध्यम से सूचना देनी होगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दवाओं की कितनी आपूर्ति कहां जा रही है।

बीते माह पंजाब पुलिस ने जालंधर में लाखों की संख्या में नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। इन कैप्सूल पर पांवटा की एक फार्मा कंपनी का नाम-पता लिखा था। पुलिस व दवा नियंत्रक विभाग की टीम ने इसके बाद इस कंपनी पर छापा भी मारा था। बद्दी की एक फार्मा कंपनी का भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था। इसके बाद दवा नियंत्रक विभाग ने इन उद्योगों की जांच शुरू की है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी