अस्पताल के लिए सेहत मंत्री और विधायक आमने-सामने

अम्बाला। अंबाला शहर में 300 बेड के अस्पताल निर्माण के मामले में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक दोनों मौजूदा सत्ता पक्ष की सरकार के अंग होते हुए भी सार्वजनिक तौर पर आमने-सामने हुए।

करीब 3 वर्ष पूर्व अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने 300 बेड के अस्पताल की मांग की जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सहर्ष स्वीकार कर इसे शीघ्र बनवाने का आश्वासन दे दिया। इसे लेकर आज तक एक ईंट भी नहीं लग पाई, जिसका मलाल मन में लिए गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा कि अंबाला छावनी में अस्पताल पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं अंबाला शहर के सिविल अस्पताल को 300 बेड की मंजूरी हुए सालों हो गए परंतु इस पर कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया। इससे जहाँ स्थानीय जनता में उनकी इमेज को धक्का लग रहा है, वहीं सरकार की छवि धूमिल हो रही है। असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को इस बारे विशेष ध्यान देने का आग्रह भी किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि जब वे मंत्री बने, सबसे पहले अंबाला शहर की ओर से मांग आई थी कि 300 बेड का अस्पताल बनाया जाए।

इसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर सरकार को भेज दिया था परंतु एक नियम है कि मौजूदा 200 बेड के अस्पताल को अपग्रेड करके 300 बेड का बनाया जाता है। यह नियम विरुद्ध है कि 300 बेड का नया अस्पताल तैयार किया जाए। 200 से 300 बेड करने की मंजूरी उन्होंने उसी समय दे दी थी जिस पर वहां के विधायक कोई सार्थक, जनहित वाला कदम नहीं उठाने के मूड में लग रहे हैं, जिससे आम जनता को कोई लाभ मिल सके। वह नए अस्पताल की मांग करने लगे हैं जो नियम विरुद्ध है। उनकी यदि कोई सुझाव या मांग हो तो उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं परंतु गोयल मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र, स्मरण पत्र भेजते रहते हैं। कई बार कुछ कार्यभार अधिक होने के कारण ऐसी मांग वाले पत्र उन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

वह गलत पते पर पत्राचार करने के बजाए सीधा उनसे (विज) मिलें तो शंका समाधान के साथ-साथ जनहित का काम भी हो सके। कुछ भी हो, दोनों विधायक भाजपा सरकार के अभिन्न अंग हैं जिन्हें आमने -सामने पाकर जनता चटकारे ले रही है और जनता का ही अनहित हो रहा है। ऐसे में सरकार में मौजूद एक मंत्री तथा विधायक सत्ता पक्ष के होने के बावजूद विपक्षियों का काम कर रहे हैं। हाल ही में विधायक असीम गोयल पुन: मुख्यमंत्री के पास गए तथा मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी मांग 300 बेड के अस्पताल पर कोई सार्थक कदम उठाया जाएगा। यह भविष्य के गर्भ में है कि यह आश्वासन को रंग लाएगा या राजनीति गरम होगी ।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए