अस्पताल, क्लीनिक व सरोगेसी क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

जयपुर। अस्पताल व सरोगेसी क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए गए हैं। यह निर्णय निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाए जाने के कारण लिया गया है।

यह है मामला

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में एआरटी एवं सरोगेसी की स्टेट एप्रोप्रिएट अथॉरिटी की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न एआरटी बैंक-क्लिनिक एवं सरोगेसी क्लिनिकों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में निर्णय लिए गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि बैठक में 5 एआरटी क्लीनिक निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाए जाने के कारण इनका रजिस्ट्रेशन जारी नहीं किए गए।

वहीं, 2 एआरटी बैंक, 3 एआरटी लेवल-प्रथम, 2 एआरटी लेवल-द्वितीय को भौतिक निरीक्षण के बाद जांच कमेटी द्वारा उचित पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एआरटी बैंक एवं सरोगेसी क्लिनिकों पर कार्यरत स्टाफ के कार्य छोड़ने, हटाने एवं नए नियुक्त किए जाने के संबंध में एक एडवाजरी जारी की जाएगी।

ईएचसीसी में संचालित रिसा आईवीएफ होगी ब्लैक लिस्ट

बताया गया है कि प्रदेश में संचालित 28 एआरटी बैंक, 27 एआरटी क्लीनिक लेवल-प्रथम, 22 एआरटी लेवल-द्वितीय एवं 10 सरोगेसी क्लीनिक को निर्धारित शुल्क एवं दस्तावेज ऑथोरिटी के समक्ष जमा नहीं करवाने के कारण इनका आवेदन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ईएचसीसी अस्पताल में संचालित रिसा आईवीएफ केन्द्र का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ब्लैकलिस्ट करने का भी निर्णय भी लिया गया है। रिसा आईवीएफ के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

बैठक में संयुक्त शासन सचिव प्रीति माथुर, निदेशक परिवार कल्याण डॉ. सुनीत राणावत, अतिरिक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. के.पी. शर्मा एवं उप शासन सचिव अजय शर्मा उपस्थित रहे।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन