अस्पताल में ‘टूटते रिश्तों’ का भी होगा इलाज 

नई दिल्ली। अब अस्पताल में ‘टूटते रिश्तों’ का भी इलाज किया जाएगा। परिवार का कोई भी रिश्ता अगर बीमार है, तो उसे यहां बेहतर किया जाएगा। दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलायड साइंसेज (इबहास) में क्राइसिस इंटरवेंशन यूनिट (सीआईयू) खोली जाएगी। इस यूनिट को पहले 3 महीने के ट्रायल प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इबहास में अब तक मानसिक रोगियों का इलाज होता है। लेकिन जिनके रिश्तों में खटास आ गई है, उन्हें मनोवैज्ञानिक व सामाजिक कार्यकर्ता भावनात्मक मदद देंगे। इबहास के डायरेक्टर डॉ. निमेश ने बताया कि हमारे पास पहले से ही एक साइकैट्रिक आईसीयू है, जहां बहुत आक्रामक या हिंसात्मक प्रवृत्ति के लोगों का इलाज किया जाता है। लेकिन क्राइसिस इंटरवेंशन यूनिट का काम साइकैट्रिक यूनिट से अलग होगा। ऐसे लोग जो मानसिक रूप से बीमार नहीं हैं लेकिन उन्हें भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत है, उनके इलाज के लिए सीआईयू मदद करेगी। सीआईयू में अभी पांच बेड ही रखे जाएंगे। यहां आने वाले मरीजों को घर जैसा वातावरण देकर उन्हें भावनात्मक मदद देने की कोशिश की जाएगी। अमूमन भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत तभी ज्यादा होती है जब घरेलू कलह या करीबी लोगों से झगड़ों के कारण रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाएं। इस इमोशनल क्राइसिस से मरीज को उबारने का काम सीआईयू के डॉक्टर करेंगे। सीआईयू में भर्ती हुए लोगों की मनोदशा को समझने के साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी, जिसमें किसी मनोचिकित्सक की बजाय मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, पिता-पुत्र, मां-बेटा और सास-बहू जैसे नाजुक रिश्तों के इलाज को सीआईयू में प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 15 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन