अस्पताल में बेड पर मरीजों के साथ आराम फरमाते दिखे कुत्ते, वीडियो वायरल

सिवान: बिहार के सिवान का यह वीडियो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के गृह जिले का है। इस वीडियो में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में ही कुत्ते अस्पताल के बेड पर सोते दिखाई दे रहे हैं ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मरीज इस वार्ड में है जहां पर कुत्तों ने कब्जा कर लिया है। इनमें से कुछ सो रहे थे कुछ बैठे थे और एक मरीज खाना भी खा रहा था।

जब यह हाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सिवान का है तो आप अंदाजा लगा सकते है कि बाकी जगहों का हाल क्या होगा। सिवान के सदर अस्पताल में बेड पर मरीजों के बीच कुत्तों के सोने का वीडियो वायरल हो गया.

जिसपर आरजेडी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए निशाना साधा । अपने ट्वीट में आरजेडी ने लिखा है कि कुत्तों को इंसानों का सबसे विश्वासी मित्र माना गया है। शायद इसीलिए मंत्री मंगल पांडेय जी ने अपने गृह जिले के अस्पतालों में सुनिश्चित किया है कि मरीजों को कुत्तों की भारी उपस्थिति का लाभ सदैव मिलता रहे! धन्य है ‘सुशासन’! धन्य हैं नीतीश कुमार!’

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अस्पताल के कर्मचारियों को आनन फानन में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीवान के सिविल सर्जन डॉ वाई के शर्मा ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने इसे अस्पताल के सुरक्षा गार्डों की लापरवाही बताया।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 14 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन