आईवीएफ से बदल रही प्रेग्नेन्सी की दुनिया

  • 20 यूटरस ट्रांसप्लांट दुनिया भर में हो चुके हैं। इनमें से पांच महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।
  • 10 घंटे लगते है डोनर का यूटरस निकालने और दूसरी महिला को लगाने में। 
  • अमेरिका में यूटरस ट्रांसप्लांट का खर्च डेढ़ से तीन करोड़ तक है। यह सर्जरी इंश्योरेंस दायरे में नहीं है।
नई दिल्ली: कम लोगों को ही जानकारी होगी कि हर वर्ष विश्वभर, खासकर अमेरिका में सैकड़ों लड़कियों का जन्म गर्भाशय (यूटरस) के बिना होता है। अब नए किस्म की सर्जरी के कारण डॉक्टर इन महिलाओं की किस्मत बदलने की आशा कर रहे हैं। सितंबर के अंत में बेलोर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, डलास में चार अमेरिकी महिलाओं को जीवित डोनरों के गर्भाशय ट्रांसप्लांट किए गए। अमेरिका में पहली बार जीवित डोनर के गर्भाशय का ट्रांसप्लांट हुआ है।
जीवित डोनरों के गर्भाशय ट्रांसप्लांट पहले सफल हो चुके हैं।इस मामले में स्वीडन अग्रणी है।वहां यूटरस ट्रांसप्लांट कराने वाली नौ में से पांच महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। एक महिला तो दूसरी बार गर्भवती है। बेलोर में जिन चार महिलाओं के ट्रांसप्लांट हुए, उनमें से तीन के गर्भाशय निकालने पड़े क्योंकि इन अंगों में रक्त प्रवाह सामान्य नहीं था। प्रयोग के तौर पर किए जाने वाले अंगों के ट्रांसप्लांट में यह सामान्य है। चौथी महिला में अब तक कोई गड़बड़ी नहीं देखी गई है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो वह एक वर्ष के अंदर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के माध्यम से गर्भवती होने की कोशिश कर सकती है। चूंकि सर्जरी के दौरान अंडाशयों का संबंध यूटरस से नहीं जुड़ पाता है इसलिए प्रेग्नेन्सी के लिए आईवीएफ जरूरी है।
विशेषज्ञ इसे मेडिसिन के क्षेत्र में एक महान इतिहास की शुरुआत होगी। यूटरस डोनेट करने वाली महिलाओं ने परोपकार की भावना से कदम उठाया है। वे किसी अजनबी महिला को गर्भवती होने का अवसर देना चाहती हैं। रिसीवर और डोनर के बीच कोई रिश्ता नहीं है। वे एक-दूसरे को जानती तक नहीं हैं। लगभग 50 महिलाओं ने स्वेच्छा से गर्भाशय दान करने की इच्छा जताई है। इससे भविष्य में और सर्जरी का रास्ता खुलेगा।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती