आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के लिए 169 शहरों में 188 दवा दुकानों को खोला जायेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के वास्ते राज्य के 169 शहरों में 188 दवा दुकानों को खोलने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए ‘श्री धन्वंतरी दवा योजना’ शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसी दवा दुकानें खोली जाएंगी जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान के साथ की जाएगी और शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। आगामी चरण में इन दुकानों से दवाओं को घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान शुरू करने जा रहे हैं। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर (सभी स्वस्थ-सभी सुंदर) की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान संचालकों को दो रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से नगर पालिक निगम द्वारा किराए पर दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे मेडिकेयर.इन की टीम ने एडिट नहीं किया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ