भ्रामक प्रचार करने वाली दवा कंपनियों पर होगी कार्रवाई, FDA ने तैयार की सूचि

मुंबई। दवाओं का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार करने वाली कंपनियों पर अब महाराष्ट्र एफडीए नकेल कसने वाली है। खास तौर से इनमें ऐसी कंपनियां शामिल हैं, जो अपनी दवाओं के जरिए यौनांग के साइज और आकार, नपुंसकता, गर्भपात, कैंसर, कुष्टरोग, डायबीटीज, स्त्रीरोग आदि बीमारी में सुधार का भ्रामक दावा करती हैं। शुरुआती दौर में एफडीए ने ऐसे 100 भ्रामक विज्ञापनों की सूची तैयार कर ली है।

एफडीए आयुक्त परिमल सिंह ने बताया कि इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों पर पहले से प्रतिबंध लगाया गया है। इस तरह का विज्ञापन देना दवाई व जादू-टोनाविरोधी कानून का उल्लंघन है। विज्ञापन देने वाली इन कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी एफडीए ने की है। कंपनियों और व्यवसायियों से अपील की है कि ऐसे विज्ञापन देकर नियमों का उल्लंघन न करें। इतना ही नहीं एफडीए ने लोगों से गुजारिश की है कि इस तरह का भ्रामक विज्ञापन देखने पर एफडीए को 18002226831 कॉल या acgbmumzone7@gmail.com पर मेल करें।

बता दें कि कई कंपनियां विज्ञापन के जरिए अपनी-अपनी दवाओं से विभिन्न बीमारियां ठीक होने का दावा करती हैं। इस तरह के भ्रामक विज्ञापन के चक्कर में कई लोग आ रहे हैं और बीमारियों से निजात पाने के लिए इन दवाइयों का सेवन भी करते हैं। हालांकि बाद में लोगों को एहसास होता है कि ठगे गए हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट