आयुष कॉलेज के फर्जीवाड़े मामले में डॉ ऋतु गर्ग गिरफ्तार

Ayush scam case: आयुष कॉलेज में फर्जीवाड़े (Ayush scam case) में एडमिशन के मामले में यूपी एसटीएफ ने डॉ ऋतु गर्ग को गिरफ्तार किया है। डॉ ऋतु गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने बिना नीट परीक्षा के आयुष कॉलेजों में नियम विरुद्ध तरीके से 982 छात्रों का एडमिशन करवाया था। अब इस मामले में गिरफ्तारी के बाद डॉ ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया।

13 मार्च तक जेल में रहेगीं डॉ ऋतु गर्ग (Ayush scam case)

डॉ ऋतु गर्ग को आगामी 13 मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।  डॉ. ऋतु गर्ग डॉक्टर संजय गर्ग की पत्नी हैं। सरकारी वकील नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अपने बयान में बताया कि डॉ. ऋतु गर्ग को बिना नीट परीक्षा के आयुष कॉलेजों में गलत तरीके से 982 छात्रों को प्रवेश दिलाने के मामले में जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ में 5 डॉक्टर सहित 9 फर्जी फार्मासिस्ट गिरफ्तार

https://medicarenews.in/news/35791

कोर्ट को सरकारी वकील नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विवेचना के दौरान डॉ नीतू गर्ग और 28 फरवरी को पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था। अदालत को यह भी बताया गया कि इस मामले में एसडीएम ने बीते 13 फरवरी को पूर्व आयुर्वेद निर्देशक सत्यनारायण सिंह समेत 15 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है। इस पर अदालत संज्ञान में ले चुकी है। आरोपी समेत 15 लोगों के विरुद्ध एसटीएफ ने बीते 13 फरवरी को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिस मामले की विवेचना में डॉक्टर ऋतु गर्ग का भी नाम सामने आया था। बता दें कि  डॉक्टर ऋतु गर्ग वाराणसी की प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट हैं और सुंदरपुर इलाके में बड़ा अस्पताल भी है। मिर्जापुर के चुनार इलाके में इन्होंने एक मेडिकल कॉलेज खोला। इसी कॉलेज में आयुर्वेद विभाग में करीब सौ सीट पर डॉक्टर ऋतु गर्ग ने फर्जी तरीके से छात्रों के एडमिशन ले लिए और मोटी रकम वसूल की।

 

कटक में ढ़ाई लाख की नकली दवा बरामद

https://medicarenews.in/news/35788

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन