मध्यप्रदेश में बनेंगे 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 

MP Budget 2023-24: मध्यप्रदेश सरकार की ओर से बजट 2023-24 (MP Budget 2023-24) में स्वास्थ्य सेवाओं पर 17 प्रतिशत खर्च बढ़ाने की घोषणा की है। प्रदेश में मेडिकल की सीट बढ़ाने के साथ ही 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जायेंगे। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 16 हजार 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो 2022-23 में किए गए प्रावधान से 17 प्रतिशत अधिक है।

25 मेडिकल कॉलेज सक्रिय होंगे (MP Budget 2023-24)

वित्त मंत्री  जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट को पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द ही 25 मेडिकल कॉलेज सक्रिय हो जाएंगे। इससे जिलों में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सकेगा। इससे प्रदेश में एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 2 हजार 55 से बढ़ा कर 3 हजार 605 और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 649 सीटें बढ़ कर 915 होंगी। एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि से प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नर्सिंग कॉलेज योजना से मेडिकल कॉलेज में 810 बीएससी नर्सिंग, 300 पोस्ट बेसिक नर्सिंग की अतिरिक्त सीट्स होंगी।

200 अतिरिक्त नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह भी बताया  कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित कर ग्रामीण स्तर पर भी सुलभ कराने के लिए काम किया जा रहा है। इस दिशा में 362 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किए जा चुके हैं। जल्द ही 200 और सेंटर खोले जाएंगे। स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज में 50 बिस्तरों का अति-विशिष्ट पंचकर्म और सुखायु केंद्र शुरू किया गया है।

आयुष कॉलेज के फर्जीवाड़े मामले में डॉ ऋतु गर्ग गिरफ्तार

https://medicarenews.in/news/35794

प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज विकसित करने के लिए सरकार की ओर से 400 करोड़ रुपए का प्रावधान है। 734 करोड़ रुपये प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट करने तकनीकी कॉलेज बनाने के लिए है। 25 करोड़ रुपये नए नर्सिंग कॉलेज बनाने के लिए है।

छत्तीसगढ़ में 5 डॉक्टर सहित 9 फर्जी फार्मासिस्ट गिरफ्तार

https://medicarenews.in/news/35791

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन