ड्रग इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 25 लाख हड़पे

फाजिल्का (पंजाब)। जिले के गांव टाहलीवाला बोदला निवासी एक व्यक्ति ने बठिंडा के एक व्यक्ति पर ड्रग इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव टाहलीवाला बोदला निवासी राजकुमार ने बताया कि वह काफी समय से नौकरी की तलाश में था। साल 2019 में किसी के जरिए उसकी मुलाकात बठिंडा के मॉडल टाउन निवासी विक्रम शर्मा से हुई। विक्रम ने उसे कहा कि उसकी ड्रग विभाग में जान-पहचान है और वह उसे ड्रग इंस्पेक्टर लगवा सकता है। लेकिन इसके लिए 25 लाख रुपये लगेंगे। वह उसकी बातों में आ गया और विक्रम को 25 लाख रुपये दे दिए। लेकिन जब उसने नौकरी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगा और ना ही नौकरी लगवाकर देगा। जिस पर उसने एसपी (पीबीआई) को इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए