इनोवा कैपटैब, ब्लू जेट हेल्थकेयर को आईपीओ के लिए मिली सेबी की मंजूरी

नई दिल्ली: दवा निर्माता कंपनियों इनोवा कैपटैब लिमिटेड और ब्लू जेट हेल्थकेयर को शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धनराशि जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के द्वारा मंजूरी प्राप्त हो गई है। बाजार नियामक ने इस संबंध में जानकारी दी कि दोनों कंपनियों ने बीते साल जून और सितंबर के बीच उसके पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। कंपनियों को 9-11 जनवरी के दौरान सेबी का ‘निष्कर्ष’ मिला है।

बता दें कि दवा निर्माता कंपनी इनोवा कैपटैब आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अतिरिक्त इसके प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे। ओएफएस के जरिए मनोज कुमार लोहारीवाला, विनय कुमार लोहारीवाला और ज्ञान प्रकाश अग्रवाल प्रत्येक 32-32 लाख शेयर बेचेंगे। वहीं दूसरी ओर ब्लू जेट हेल्थकेयर का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।

इसके प्रवर्तक- अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा और शिवेन अक्षय अरोड़ा ओएफएस के तहत 2,16,83,178 शेयरों की बिक्री करेंगेय़ दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए