इन 7 दवाओं के सैंपल मिले फेल

बद्दी (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल के दवा निर्माताओं की दवाइयां उद्योगों के मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं। जुलाई माह के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के जुलाई माह के ड्रग अलर्ट में देशभर की 23 दवाओं में से हिमाचल के 7 उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें कालाअंब जिला सिरमौर की तीन, परवाणु की दो, बरोटीवाला व सोलन की एक-एक दवा शामिल है।
गौरतलब है कि हिमाचल ने दवा निर्माण क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पटल पर अपना नाम कमाया है, लेकिन हर माह जारी होने वाले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी किए जाने वाले ड्रग अलर्ट में हर बार दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरती हैं। परवाणु की लेगेन हेल्थकेयर सेफ्यूरोक्सिम-250 के दो बैच, कालाअंब की कांसकैफ की ऐसिको-एसपी, बद्दी की जुडडी खुर्द की निर्माणया फार्मास्यूटिकल की एनिलेवो-एम, कालाअंब की ओरिसन फार्मा इंटरनेशनल की स्वीट एपीएस और कैलमोपी, सोलन की कोरोना रिमेडिज जटोली सोलन की कोरटेल-40 शामिल हैं। इन दवाओं की जांच सीडीएल कोलकता, आरडीटीएल गुहावटी और आरडीटीएल चंडीगढ़ में हुई हैं। फेल हुए सैंपलों की दवा जोड़ों के दर्द बुखार, एंटी एलर्जी, फंगल संक्रमण, वैक्टीरियल संक्रमण, ब्लड प्रेशर, एंटी कनवेल्सेट आदि के उपचार में काम में आती है। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाइयोंं के सैंपल फेल हुए हैं। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है और फेल हुए सैंपलों के बैच मार्किट से वापिस मंगवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 15 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन