इलाज के बजाए मौत दे रहा एम्स

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट में इलाज के दौरान सबसे ज्यादा मरीजों की मौत होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट में कुल 977 मरीजों की मौत हुई है, जो कुल मरने वालों का करीब 32 फीसदी है। एम्स प्रशासन के अनुसार यह चिंता की बात है, क्योंकि सर्जरी और कैंसर से भी ज्यादा मरीजों की मौत मेडिसिन डिपार्टमेंट में हो रही है। रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन एक डॉक्टर का कहना है कि एम्स के रेफरल सेंटर हैं और ज्यादातर जगहों से मरीज को अंतिम स्टेज में यहां रेफर कर दिया जाता है, जिसके चलते यहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2016-17 में मेडिसिन के बाद सबसे ज्यादा मौत गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में हुई है। इस डिपार्टमेंट में कुल 500 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 233 मरीजों की मौत एडमिट होने के 48 घंटे के अंदर हो गई है। जानकारी के अनुसार एम्स में मेडिसिन के तीन अलग-अलग यूनिट हैं। पहली यूनिट में 367 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 165 मरीजों की मौत एडमिशन के 48 घंटे के अंदर हुई। इसी प्रकार, यूनिट दो में 299 और यूनिट तीन में 311 की मौत हुई है।
मेडिसिन में कुल 977 मरीजों की मौत में से 433 की मौत 48 घंटे से पहले हो गई थी। मेन हॉस्पिटल में कुल 3035 मरीजों की मौत हुई है, इसमें से 1181 मरीज 48 घंटे से पहले और 1854 की मौत 48 घंटे बाद हुई है। इसी प्रकार, कार्डियो न्यूरो सेंटर में कुल 944 मरीजों की मौत हुई है जिसमें से 311 की मौत 48 घंटे के अंदर हुई है। इसमें से कार्डियोलॉजी में 311, कार्डिएक सर्जरी में 235, न्यूरोलॉजी में 236 और न्यूरोसर्जरी में 161 की मौत हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि एम्स में मरीजों का प्रेशर होता है। कई बार रेफर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है, बेड खाली नहीं होते हैं। जब तक उन्हें एडमिट किया जाता है तब तक उनकी बीमारी और बढ़ जाती है। इस वजह से कई मरीजों की मौत हो जाती है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक