ईएसआइसी अस्पताल में लगी आग, 8 की मौत और सैकड़ों घायल

मुंबई। मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआइसी कामगार अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत तथा 100 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए है। आग लगने के बाद से राहत और बचाव का कार्य जारी है। जानकारी अनुसार मुंबई के अंधेरी इलाके के ईएसआइसी कामगार अस्पताल में बीती शाम अचानक आग लग गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके चलते दुर्घटना में घायल एवं अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को निकट के आधा दर्जन अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। बताया गया कि अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित ऑपरेशन थिएटर के सामने आग भडक़ी और देखते ही देखते पूरी मंजिल पर फैल गई। यह भूतल सहित छह मंजिल का अस्पताल है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाडिय़ां एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों में अफरातफरी का माहौल था। अस्पताल में उस समय भीड़ इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि शाम को चार से सात के बीच ही भर्ती मरीजों से मिलने का समय होता है। आग से बचने के लिए कुछ लोग चौथी व पांचवीं मंजिल की खिडक़ी पर लटके देखे गए। उन्हें ट्रॉली एवं सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया। कुछ लोगों ने हड़बड़ी में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके चलते कुछ लोगों को फ्रैक्चर हो गया। मुंबई के महापौर वी. महादेश्वर के अनुसार अस्पताल के फायर ऑडिट की जिम्मेदारी महाराष्ट्र उद्योग विकास निगम (एमआईडीसी) की थी। उन्होंने फायर ऑडिट किया था या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जबकि एमआईडीसी के एक अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि अस्पताल का फायर ऑडिट 15 दिन पहले ही हुआ था, जिसमें वह फेल हो गया था। अस्पताल के स्प्रिंकल्स और आग की सूचना देने वाले सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक