उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में (UP Budget 2023) दूसरे दिन अपना बजट पेश किया। इस बार उत्तर प्रदेश के बजट में हेल्थ सेक्टर और शिक्षा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 2491 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था (UP Budget 2023)

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक जनपद एक मेडिकल कालेज की योजना के तहत प्रदेश के 45 जनपद मेडिकल कॉलेज से बनाए जा चुके हैं। 14 जनपदों में मेडिकल कालेज निर्माणाधीन है। असेवित 16 जनपदों में मेडिकल कालेजों की स्थापना पीपीपी मॉडल पर की जा रही है। 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और संचालन के लिए 2491 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था की गयी है।

नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 26 करोड़ रुपए की व्यवस्था

स्वशासी मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कालेजों की स्थापना हेतु 26 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। उत्तर प्रदेश इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट की स्थापना हेतु 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।  सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कालेजों/ मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 8528 सीटें उपलब्ध हो गयी हैं। प्रदेश में स्थित सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों/ चिकित्सा विश्वविद्यालयों में वर्ष 2022- 2023 में पी. जी. की कुल 2,847 सीटें हो गयी हैं। अब  राजकीय पैरामेडिकल कालेजों की संख्या को 17 से बढ़ाकर 19 की गयी, जबकि प्राइवेट क्षेत्र के स्कूलों की संख्या 287 से बढ़ाकर 351 की गयी।

कैंसर की 4 दवाएं जांच में पायी गई नकली

https://medicarenews.in/news/35716

SGPGI में लिवर ट्रांसप्लांट सेन्टर और एडवांस डायबिटिक सेंटर की स्थापना की गयी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, मेरठ, प्रयागराज एवं के०जी०एम०यू० लखनऊ में डायबटिक रेटिनोपैथी की स्थापना की गयी है। सरकार की ओर से इन प्रयोगशालाओं भवन निर्माण, मशीनों और उपकरणों के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक